10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
छात्रों की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी, बने प्रेरणा स्रोत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बड़शोल स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। मेधावी छात्रा मेघा मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने हिंदी और कंप्यूटर जैसे विषयों में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सौभिक साव ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और सुभम कुईला ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुभम ने गणित में 99 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर के अक्षत मोदी ने आईसीएसई 10वीं में लहराया परचम, 94% अंक हासिल
प्राचार्य ने छात्रों की सफलता को बताया मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पाल ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस सफलता से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। छात्रों और अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने मिलकर इस सफलता का जश्न मनाया।
























