Share

Baharagoda : बरसोल में जंगली हाथी का हमला, महिला समेत दो गंभीर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

  • खेत में काजू तोड़ने गए ग्रामीणों पर अचानक किया हमला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सांड्रा पंचायत के लुगाहारा और लोधनबोनी गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले से एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रमिला महतो और बोना महाकुड़ अपने-अपने खेतों में काजू तोड़ने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह हाथी को खदेड़ा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रमिला महतो को बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम और बोना महाकुड़ को गोपीबल्लवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजन, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन विभाग की निष्क्रियता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले हाथियों के झुंड को बंगाल की ओर खदेड़ा गया था, लेकिन बीते एक सप्ताह से वे फिर से गांवों में लौटकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि हाथियों के डर से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं और उनकी फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।

Leave a Comment

Jamshedpur : पृथ्वी दिवस पर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

“Protect Nature, Preserve Future” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर

  • “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 को डीएलएसए परिसर में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी और मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस प्रशिक्षक के के सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल में जंगली हाथी का हमला, महिला समेत दो गंभीर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रकृति संरक्षण के महत्व, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLVs), वादकारी, आगंतुक और डीएलएसए के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्प लिया और इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। डालसा सचिव ने बताया कि पूरे जिले में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान चलाए गए।

Baharagoda : बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजन, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल स्थित बनियाकुंदर मध्य

  • पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल स्थित बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण रोकने का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के जरिए पृथ्वी के महत्व को उजागर किया और पर्यावरण से जुड़ी कई रोचक जानकारियां साझा कीं, जिससे कार्यक्रम और भी ज्ञानवर्धक बन गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों संग किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधारोपण कर छात्रों ने लिया ‘धरती बचाओ, जीवन बचाओ’ का संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पौधारोपण अभियान रहा, जिसमें विद्यालय के विज्ञान और कॉमर्स संकाय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाते हुए सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों को पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : माटकु पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

प्रधानाचार्य ने प्रकृति संरक्षण को बताया भविष्य के लिए अनिवार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय जेना ने प्रकृति के अंधाधुंध दोहन पर चिंता जताई और कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा करना अत्यंत जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमें सालभर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सराहना पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशांत भोल, छाया राणी महतो, उत्पल बेरा, बैद्यनाथ हेंब्रम, दीपक महतो, रंजीत हंसदा और धारून हेंब्रम सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Potka : डालसा ने पृथ्वी दिवस पर बच्चों संग किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्कूली बच्चों को पृथ्वी के महत्व और संरक्षण के उपायों की दी जानकारी जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका प्रखंड

  • स्कूली बच्चों को पृथ्वी के महत्व और संरक्षण के उपायों की दी जानकारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान डालसा के पीएलवी ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा जल से घिरा है, जबकि शेष भाग पर ही जीवन संभव है, जहां पेड़-पौधे, पर्वत, झरने और जीव-जंतु निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति द्वारा दिए गए इन अनमोल संसाधनों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें : Potka : माटकु पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

पौधारोपण और चित्रांकन प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में भी बताया गया, जिसमें पेड़ों की कटाई रोकना, अधिक से अधिक पौधे लगाना, जल संरक्षण करना और स्वच्छता बनाए रखना शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज से ही जागरूक होकर प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित कर सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को डालसा की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार मंडल, सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, इंद्राय हांसदा सहित कई पीएलवी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Potka : माटकु पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

मुखिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पढ़ने की आदत अपनाने की अपील जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका प्रखंड के

  • मुखिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पढ़ने की आदत अपनाने की अपील

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के माटकु पंचायत भवन में बुधवार को ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज्ञान केंद्र में विभिन्न विषयों की उपयोगी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्रामीण अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर पढ़ाई की आदत विकसित करें और ज्ञान अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ें।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा किनारे मिला विशाल बम सेना ने किया नष्ट, टली बड़ी अनहोनी

ग्रामीणों के बौद्धिक विकास के लिए पंचायत का सहयोग जारी रहेगा

मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से ज्ञानी नहीं होता, बल्कि निरंतर सीखने से ही ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने ग्रामीणों को सीखने की जिज्ञासा और लगन विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव करना सोरेन, वार्ड सदस्य फुलो मुर्मू, स्वयंसेवक विमल मंडल, ठाकुर दास मुर्मू, लखन मुर्मू, अर्जुन दास, लक्ष्मी सरदार और विश्वनाथ महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Baharagoda : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा किनारे मिला विशाल बम सेना ने किया नष्ट, टली बड़ी अनहोनी

सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक सप्ताह से फैली दहशत का अंत जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र

  • सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक सप्ताह से फैली दहशत का अंत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा नागुड़साईं स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर मिले विशालकाय बम को बुधवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय सेना और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। पिछले एक सप्ताह से इस बम के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। बहरागोड़ा पुलिस की सतर्कता और वरीय पुलिस अधीक्षक के समन्वय से सेना को सूचना दी गई, जिसके बाद इस संवेदनशील ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दिनदहाड़े चापड़ से हमला : टेल्को में नाबालिगों की हिंसक झड़प से दहशत

मिशन सफल होने पर ग्रामीणों ने सेना और प्रशासन का जताया आभार

ऑपरेशन के दौरान घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुजूर, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा सहित भारी संख्या में पुलिस बल, मेडिकल टीम और अग्निशमन दल मौके पर तैनात रहे। बम को सफलतापूर्वक नष्ट किए जाने के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर खुशी जाहिर की। साथ ही, उन्होंने प्रशासन और सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Jamshedpur : दिनदहाड़े चापड़ से हमला : टेल्को में नाबालिगों की हिंसक झड़प से दहशत

धोबी मोड़ पर सड़क बनी रणक्षेत्र, बाइक सवार युवकों ने किया हमला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को

  • धोबी मोड़ पर सड़क बनी रणक्षेत्र, बाइक सवार युवकों ने किया हमला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोड़ के पास दिनदहाड़े हुई हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक दो बाइकों पर सवार नाबालिगों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में उग्र रूप ले लिया। सड़क पर लोगों की भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरी बाइक पर बैठे किशोरों पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 23 अप्रैल से न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

हमले के दौरान घबराहट में दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों किशोर जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में एक किशोर की पीठ पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के कान के पास गहरा जख्म हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घायलों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्रीलेदर्स ने मनाया 115वां फाउंडर्स डे, संस्थापक को श्रद्धापूर्वक नमन

पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे आपसी विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि, शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और हथियार बरामदगी के बावजूद ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top