- “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 को डीएलएसए परिसर में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी और मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस प्रशिक्षक के के सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल में जंगली हाथी का हमला, महिला समेत दो गंभीर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रकृति संरक्षण के महत्व, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLVs), वादकारी, आगंतुक और डीएलएसए के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्प लिया और इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। डालसा सचिव ने बताया कि पूरे जिले में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान चलाए गए।






















