Share

Dumaria : बाकीशोल से सारुदा तक जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, विकास की मांग हुई तेज

  • 15 किलोमीटर सड़क की बदहाली से छह गांव प्रभावित, उपायुक्त से शिकायत की तैयारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बाकीशोल से सारुदा एवं लीपुंगघुटू तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के विरोध में छह गांवों के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जदयू के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव के समय नेता गांवों में आकर विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गांवों की समस्याओं को भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गदड़ा में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध

जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति का असर उनके सामाजिक और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। सारुदा गांव के लखन मुर्मू, लुगु सोरेन, किशुन सोरेन, राजू मुर्मू सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि खराब सड़क के कारण लोग अपनी बेटियों की शादी इस क्षेत्र में करने से कतराते हैं। प्रसव पीड़ित महिलाओं को साइकिल या मोटरसाइकिल से डुमरिया अस्पताल पहुंचाना पड़ता है, जबकि गंभीर रूप से बीमार लोगों तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में झाड़-फूंक ही उनका सहारा बन गया है। वहीं क्षेत्र में संचार व्यवस्था भी कमजोर है और आधा किलोमीटर दूर स्थित बीएसएनएल टावर ही किसी तरह संपर्क बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : शहीद गणेश हांसदा के पैतृक गांव में गहराया पेयजल संकट, एक साल से खराब पड़ी है जल मीनार

समस्या समाधान नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे ग्रामीण

प्रदर्शन के दौरान जदयू जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने कहा कि जल्द ही डुमरिया बीडीओ को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छह गांवों के ग्रामीण सामूहिक रूप से उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को रखेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क को कब तक नया स्वरूप मिल पाता है।

Leave a Comment

Potka : चंदनपुर में लाभुक समिति को मान्यता नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, उपायुक्त से की हस्तक्षेप की मांग

25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेरथान घेराबंदी योजना को लेकर पोटका बीडीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

  • 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेरथान घेराबंदी योजना को लेकर पोटका बीडीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर गांव में 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित जाहेरथान घेराबंदी योजना को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पारंपरिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में जांच और पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित लाभुक समिति को अब तक मान्यता नहीं दी गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीडीओ द्वारा पूर्व में पांच सदस्यीय समिति को रद्द कर नई लाभुक समिति के गठन की अनुशंसा की गई थी, लेकिन अब तीसरी बार ग्रामसभा कर नई समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक, विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पुनर्गठित समिति को कार्यादेश देने की मांग हुई तेज

ग्रामीणों के अनुसार, पोटका बीडीओ ने पत्रांक संख्या 1147 दिनांक 11 जुलाई 2025 के माध्यम से परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण को पत्र भेजकर पूर्व समिति को रद्द करते हुए पुनर्गठित लाभुक समिति की अनुशंसा की थी। वहीं पत्रांक संख्या 687 एवं 19 अप्रैल के आलोक में बीते 8 मई को पारंपरिक ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में नई लाभुक समिति का चयन किया गया था। इस समिति में मकरो हेंब्रम को अध्यक्ष, जादू हेंब्रम को सचिव तथा सिंगरई हांसदा को कोषाध्यक्ष चुना गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब समिति का चयन और अनुशंसा दोनों हो चुकी है, तो उसे कार्यादेश देने में देरी क्यों की जा रही है। ग्रामीण अब इसी चयनित समिति को जाहेरथान निर्माण का कार्य सौंपने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Musabani : झारखंड आंदोलन के सेनानी रामदास माहली की 16वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री

उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पोटका बीडीओ द्वारा पूर्व में अनुशंसित लाभुक समिति को ही जाहेरथान घेराबंदी निर्माण का कार्यादेश जारी करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समिति गठन की प्रक्रिया से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है और गांव की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। उपायुक्त से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, अर्जुन हेंब्रम, राम हेंब्रम, साहेब माड़ी, सनातन हेंब्रम, बाडहा हेंब्रम, दुःखु मुर्मू तथा सनातन मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Potka : हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारी बैठक, विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर, शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर रहेगा प्रतिबंध जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर, शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर रहेगा प्रतिबंध

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले पारंपरिक हरिणा मेला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका विधायक संजीव सरदार ने की। इस दौरान मेला के सफल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार, जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, विभिन्न थाना प्रभारियों समेत स्वास्थ्य, वन, आबकारी, विद्युत, पेयजल और अंचल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Musabani : झारखंड आंदोलन के सेनानी रामदास माहली की 16वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री

ग्रामीणों की मांग पर शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस पर रोक

बैठक के दौरान हरिणा गांव के ग्रामीणों और मेला समिति के सदस्यों ने मेला परिसर में पूर्ण शराबबंदी लागू करने तथा बूगी-बूगी डांस कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि इन गतिविधियों के कारण हर वर्ष विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा प्रभावित होती है। मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए विधायक संजीव सरदार ने प्रशासन को मेला क्षेत्र में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने मेला समिति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन में पारंपरिक और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बरसात से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

तीन राज्यों से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु, सुविधाओं पर रहेगा फोकस

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि 15 जून से प्रारंभ होने वाला हरिणा मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का प्रतीक है। इस मेले में झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिणा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। साथ ही हरिणा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं को पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जल्द ही मेला स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में रिश्तों का कत्ल : छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए विशेष निर्देश

बैठक में विधायक ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बड़े वाहनों का परिचालन पांडरशोली से बुनूडीह होते हुए हरिणा गांव तक कराने तथा वाहन पार्किंग के लिए बड्डीह प्राथमिक विद्यालय परिसर में व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विधायक ने पाटभोक्ताओं के प्रवेश के लिए सभी गेट खुले रखने, आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मेला मार्ग को कम से कम 20 फीट चौड़ा रखने तथा बाइक स्टंट और रैश ड्राइविंग पर पूर्ण रोक लगाने को कहा। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनचलों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप

मेला के सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

बैठक के बाद मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि प्रशासन हरिणा मेला के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मेला समिति के साथ समन्वय बनाकर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेला में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि 4 जून को मेला परिसर में एक और तैयारी बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं संचालन की अंतिम रणनीति तय की जाएगी। बैठक में हरिणा ग्राम प्रधान सह मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, आबकारी विभाग के रामदास भगत, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, डुमरिया थाना प्रभारी रमेश टोप्पो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Musabani : झारखंड आंदोलन के सेनानी रामदास माहली की 16वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री

संघर्ष और बलिदान को किया गया याद, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश जेबी लाइव, रिपोर्टर मुसाबनी

  • संघर्ष और बलिदान को किया गया याद, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के पाथरगोड़ा लिपुडीह स्थित पैतृक आवास में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्मानित झारखंड आंदोलन के सेनानी स्वर्गीय रामदास माहली की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए रामदास माहली ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनकी दीदी रीता हेम्ब्रम ने बताया कि झारखंड आंदोलन के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आजीवन विवाह नहीं किया। आंदोलन के दौरान उन पर 26 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए और चार बार उनके घर की कुर्की-जब्ती भी की गई। इसके बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा और झारखंड की पहचान एवं अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बरसात से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया गया

श्रद्धांजलि सभा के दौरान बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी आनंद हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में लाखों आंदोलनकारियों ने अपनी भूमिका निभाई और कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि अब झारखंड को विकसित और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी युवाओं और बच्चों की है। इसके लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे बच्चे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझ सकेंगे। कार्यक्रम में आंदोलनकारी मंच के वरिष्ठ नेता कान्हू सामंत, संतोष सोरेन, सुराई बास्के, अंतु हांसदा, मुखिया दुलाल माहली, सिकंदर साह, संजय बेहरा, मुकेश कर्मकार, सोमाय सोरेन, रीता हेम्ब्रम, सुनीता किस्कू, दीपा माहकुड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jamshedpur : बरसात से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और जर्जर तार बदलने समेत पांच सूत्री मांग रखी गई जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर के

  • ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और जर्जर तार बदलने समेत पांच सूत्री मांग रखी गई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले बिजली से जुड़ी सभी आवश्यक समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में मकदमपुर मुंशी मोहल्ला में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा पुराने और जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा गोलपहाड़ी न्यू बस्ती में 10 नए बिजली पोल और आवश्यक तार लगाने की भी मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में रिश्तों का कत्ल : छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

कई पंचायतों में बिजली ढांचा मजबूत करने की उठी मांग

पंकज सिन्हा ने बताया कि गोलपहाड़ी न्यू बस्ती में बिजली पोल लगाए जाने के बावजूद अब तक तार नहीं लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोग बिजली सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा पश्चिम किताडीह पंचायत के मनसा मंदिर के पास और विजय स्टोर के सामने 200-200 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी की गई है। वहीं पश्चिमी कालीमाटी पंचायत के दुर्गाबाड़ी से ग्वालापट्टी तक नए बिजली पोल और तार बिछाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या आम हो जाती है, इसलिए सभी कार्य समय रहते पूरे किए जाने चाहिए। इस पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Jamshedpur : जमशेदपुर में रिश्तों का कत्ल : छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

सोनारी के झाबरी बस्ती में नशे में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी गिरफ्तार जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर :

  • सोनारी के झाबरी बस्ती में नशे में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी गिरफ्तार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सनातन हेंब्रम के रूप में हुई है, जो सोनारी स्थित झाबरी बस्ती में अपने भाइयों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार रविवार रात दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर छोटे भाई दुखू हेंब्रम ने सनातन के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप

घायल भाई को घर लाकर सुलाया, इलाज नहीं मिलने से गई जान

घटना के बाद आरोपी दुखू हेंब्रम घायल सनातन को घर लेकर आया और कमरे में सुला दिया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट और चोट लगने की जानकारी नहीं दी। परिजनों को लगा कि सनातन शराब के नशे में सो रहा है। सोमवार पूरा दिन वह कमरे में पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी गंभीर स्थिति को नहीं समझा। सोमवार रात जब दुखू काम से वापस लौटा और कमरे में गया, तब उसने सनातन को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना का खुलासा होते ही घर में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार यदि समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की लोहे की रॉड

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने बताया कि आरोपी दुखू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं इलाके के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। एक मामूली विवाद का इतना भयावह अंत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Seraikela : सरायकेला में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप

कपाली के वार्ड संख्या-5 में हुई वारदात, घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती जेबी लाइव, रिपोर्टर सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के

  • कपाली के वार्ड संख्या-5 में हुई वारदात, घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में मंगलवार को रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में जमीन कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं और उन्होंने कपाली के वार्ड संख्या-5 में जमीन खरीद रखी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे। कारोबारी द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

गोली पैर में लगी, सिर को छूते हुए निकली दूसरी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली अफसर नवाज के पैर में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top