सिदो-कान्हू समेत हूल आंदोलन के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
हूल दिवस पर पूर्वजों के बलिदान को किया गया याद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कालाझोर में हूल महा समिति द्वारा आयोजित सिदो-कान्हू हूल महा कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आदिवासी समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो तथा हूल आंदोलन के सभी ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला पंचायत में SIR-2026 को लेकर BLO एवं BLA-2 की बैठक आयोजित
पारंपरिक रैली के साथ दिया गया एकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक औजारों के साथ भव्य रैली का शुभारंभ किया गया। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि हूल दिवस हमें अपने पूर्वजों के अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और स्वाभिमान की गौरवशाली विरासत को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस समाज की एकता, संस्कृति और जल, जंगल तथा जमीन की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन “हूल जोहार”, “सिदो-कान्हू अमर रहें” और “जोहार झारखंड” के नारों के साथ हुआ।



























