आदिवासी भवन करनडीह में आयोजित कार्यक्रम में याद किए गए योगदान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित आदिवासी भवन करनडीह में पोटका के पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और आदिवासी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Gua : हेन्देदिरी स्कूल में घुसे जंगली हाथी, मिड डे मील व्यवस्था ठप
युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की अपील
इस मौके पर उनके पुत्र बाबू माझी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सनातन माझी ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में परगना सुशील हांसदा, मधु सोरेन, शंकर हेम्ब्रम, रवि कुरली, प्रताप पिंगुआ, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, संजीव मुर्मू, इंद्रो हांसदा, सुकरा हो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।























